व्हाट्सऐप AI रिसेप्शनिस्ट
दिन-रात फीस, समय और रेट के सवालों का जवाब। बुकिंग और ऑर्डर नोट करके रोज़ की लीड लिस्ट देता है।
- सेटअप₹4,999
- चलाना₹2,999 / महीना
- तैयार7 दिन
लोकल बिज़नेस के लिए AI और IT
दुकान, स्कूल, क्लिनिक, होटल और फैक्ट्री के लिए व्हाट्सऐप AI रिसेप्शनिस्ट, वेबसाइट, ऑर्डर-स्टॉक ऐप और ERP। आपकी भाषा में समझाकर, आपकी जगह पर आकर, बिना तकनीकी झंझट के।
हमारे बारे में
पचेरिया डिजिटल™ रामसर, पचेरी कलां की टेक्नोलॉजी कंपनी है। हम छोटे बिज़नेस को वही टूल देते हैं जो बड़ी कंपनियां इस्तेमाल करती हैं: व्हाट्सऐप पर तुरंत जवाब, अपनी वेबसाइट, फोन पर हिसाब और फैक्ट्री के लिए ERP।
संस्थापक राकेश कुमार ने 5+ साल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में IT और ERP (SAP बिज़नेस वन, HRMS, नेटवर्क) संभाला है। वही अनुभव अब हमारे इलाके के बिज़नेस तक, उनकी अपनी भाषा में।
पचेरी, सिंघाना, बुहाना, घीलोठ और नीमराणा। ज़रूरत हो तो हम खुद आते हैं।
कोई कठिन तकनीकी शब्द नहीं। जैसे आपको समझ आए, वैसे समझाते हैं।
फैक्ट्री का काम समझने वाले, सिर्फ़ वेबसाइट बनाने वाले नहीं।
ऑर्डर, स्टॉक और ग्राहकों की जानकारी आपके अपने गूगल अकाउंट में रहती है।
सेवाएं
अपना बिज़नेस चुनिए, आपके काम की सेवाएं दिखेंगी।
दिन-रात फीस, समय और रेट के सवालों का जवाब। बुकिंग और ऑर्डर नोट करके रोज़ की लीड लिस्ट देता है।
मोबाइल पर चलने वाली वेबसाइट: व्हाट्सऐप ऑर्डर, खुला-बंद का साइन और गूगल मैप्स रास्ता।
ऑनलाइन ऑर्डर, स्टॉक कम होने का अलर्ट, उधार की लिस्ट और रोज़ का हिसाब, सब फोन पर।
कैटलॉग, रेट लिस्ट, स्वागत और दूर रहने का मैसेज, क्विक रिप्लाई और लेबल।
एडमिशन फॉर्म, मरीज़ रजिस्टर, हाज़िरी या बुकिंग रजिस्टर, फोन से भरने वाला।
SAP बिज़नेस वन सलाह और इम्प्लीमेंटेशन, कोटेशन-इन्वेंटरी ऑटोमेशन, इंडियामार्ट लिस्टिंग और IT देखभाल।
पचेरिया डिजिटल क्यों
30 दिन का फ्री ट्रायल। पूछताछ गिनिए, फिर फैसला कीजिए।
महीने वाला कोई भी प्लान 1 महीना पहले बताकर बंद कीजिए।
हर सेवा का रेट इसी वेबसाइट पर लिखा है। कोई छुपा खर्च नहीं।
हमारा पहला काम हमारी अपनी पारिवारिक दुकान पर लाइव है।
आपको और स्टाफ़ को फोन पर सब चलाना सिखाते हैं।
व्हाट्सऐप कीजिए; ज़रूरत हो तो हम आते हैं।
काम कैसे होता है
आपकी जगह पर 15 मिनट, फोन पर लाइव डेमो के साथ।
फीस या रेट, समय, पता और आम सवाल।
7 दिन में बॉट, वेबसाइट या ऐप तैयार।
आपको और स्टाफ़ को चलाना सिखाना।
साथ बैठकर पूछताछ और नतीजे देखना।
बदलाव, नए रेट और मदद, जब भी चाहिए।
हमारा काम
जो बेचते हैं, पहले खुद इस्तेमाल करते हैं।
रेट लिस्ट
जो चाहिए सिर्फ़ वही लीजिए। हर बिज़नेस के लिए सस्ता पैकेज भी है।
तुरंत कोटेशन
फॉर्म भेजते ही व्हाट्सऐप खुलेगा और मैसेज पहले से लिखा होगा। 24 घंटे में जवाब।
संस्थापक · IT और ERP
सीधे मुझसे बात कीजिए। डेमो आपकी दुकान, स्कूल या फैक्ट्री पर आकर दिखाऊंगा।