📍 रामसर, पचेरी कलां, राजस्थान कॉल / व्हाट्सऐप: +91 99919 02225

मदद और सपोर्ट

दिक्कत आई? हम यहीं हैं।

वेबसाइट, ऐप, व्हाट्सऐप बॉट, कंप्यूटर, नेटवर्क या ERP: कोई भी दिक्कत हो, नीचे टिकट भरिए। टिकट नंबर के साथ सीधे व्हाट्सऐप पर हम तक पहुंचेगा।

सुबह 9 – रात 8सोमवार से शनिवार
24 घंटेमें पहला जवाब
ज़रूरी है?सीधे कॉल कीजिए

सपोर्ट टिकट

दिक्कत बताइए, 1 मिनट में

फॉर्म भेजते ही व्हाट्सऐप खुलेगा, मैसेज और टिकट नंबर पहले से लिखा होगा। बस "Send" दबाइए।

  1. टिकट भरिएक्या खराब है, कब से
  2. हम जवाब देंगेफोन, रिमोट या विज़िट से
  3. ठीक होने पर बंदआपको बताकर

पासवर्ड या OTP कभी इस फॉर्म या व्हाट्सऐप पर न लिखें। हम कभी नहीं मांगेंगे।

मदद के तरीके

दिक्कत के हिसाब से सही मदद

PHONE

फोन / व्हाट्सऐप

छोटी दिक्कत, सेटिंग या सवाल। ज़्यादातर काम इसी से हो जाता है।

प्लान में फ्री
REMOTE

रिमोट मदद

आपकी अनुमति से स्क्रीन देखकर ठीक करना। आप कोड शेयर करें तभी कनेक्ट होता है।

प्लान में फ्री
VISIT

साइट विज़िट

हार्डवेयर, नेटवर्क, CCTV या ERP ट्रेनिंग के लिए हम आपके यहां आते हैं।

₹700 / विज़िट · AMC में शामिल

सपोर्ट प्लान

हर महीने की फिक्र खत्म

कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं। 1 महीना पहले बताकर कभी भी बंद।

वेबसाइट केयर

₹499/ महीना
  • रेट, फोटो और समय में बदलाव
  • वेबसाइट हमेशा ऑनलाइन रहे, हम जांचते रहेंगे
  • व्हाट्सऐप पर मदद

ऐप सपोर्ट

₹499/ महीना
  • ऑर्डर-स्टॉक ऐप की देखभाल
  • नए आइटम, स्टाफ़ की ट्रेनिंग
  • डेटा बैकअप आपके गूगल अकाउंट में
फैक्ट्री / ऑफिस के लिए

IT केयर प्लान (AMC)

₹2,999/ महीना
  • कंप्यूटर, प्रिंटर, नेटवर्क, CCTV
  • साइट विज़िट शामिल
  • ERP / SAP B1 यूज़र सपोर्ट
  • हर महीने की छोटी हेल्थ रिपोर्ट

स्पेयर पार्ट, नया हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लाइसेंस का खर्च अलग, असली बिल पर।

FAQ

आम सवाल

जवाब न मिले तो टिकट भरिए या कॉल कीजिए।

वेबसाइट या ऐप बंद हो जाए तो क्या करूं?

पहले इंटरनेट जांचिए और पेज रीलोड कीजिए। फिर भी न खुले तो टिकट भरिए। केयर प्लान वाले ग्राहकों की वेबसाइट हम खुद जांचते रहते हैं।

रेट या फोटो बदलनी है, कितना लगेगा?

केयर प्लान में फ्री। बिना प्लान के ₹299 प्रति बदलाव। नए रेट व्हाट्सऐप पर भेज दीजिए, उसी दिन अपडेट।

मेरा डेटा कहां रहता है? क्या सुरक्षित है?

ऑर्डर, स्टॉक और ग्राहक का डेटा आपके अपने गूगल अकाउंट की शीट में रहता है। आप कभी भी देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं या हमारी एक्सेस हटा सकते हैं।

रिमोट मदद में मेरी स्क्रीन कौन देखेगा?

सिर्फ़ राकेश कुमार, और सिर्फ़ तब जब आप कोड शेयर करके अनुमति दें। काम खत्म होते ही कनेक्शन बंद। पासवर्ड हम कभी नहीं मांगते।

क्या आप घीलोठ / नीमराणा की फैक्ट्री में आते हैं?

हां। पचेरी, सिंघाना, बुहाना के साथ घीलोठ, नीमराणा और शाहजहांपुर RIICO क्षेत्र में भी आते हैं।

सपोर्ट प्लान कैसे बंद करूं?

व्हाट्सऐप पर 1 महीना पहले बता दीजिए। कोई पेनल्टी नहीं। आपका डेटा और डोमेन आपका ही रहेगा।